Friday 18 December 2020

पाठ 14 गिल्लू

1 comments

पाठ 14   गिल्लू


3. 
इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

1. 
गिल्लू कौन था?

उत्तर: 1. गिल्लू गिलहरी का बच्चा थाl



2.  
लेखिका ने उसे स्वस्थ करने के लिए क्या उपचार किया?

उत्तर: 2.  लेखिका ने उसे स्वस्थ करने के लिए सबसे पहले रक्त पोछकर घावों पर पेंसिलन का मरहम लगाया और उनकी पतली बत्ती दूध में भिगोकर जैसे-तैसे उसके नन्हे से मुंह में लगाईl


3. 
गिल्लू का घर कैसा था?

उत्तर: 3.  गिल्लू का घर देखने की एक हल्की डलिया में रोही बिछाकर उसे तार से खिड़की पर लटका कर बनाया गया थाl


4. 
लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए ग्लू क्या करता था?

उत्तर: 4. लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू उसके पैर पर आकर सर से पर्दे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरताl उसका यह दौड़ने का कर्म तब तक चलता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए उठतीl


5. 
लेखिका ने गिल्लू को  बाहर झांकते देख कर क्या किया?

उत्तर:5. लेखिका ने गिल्लू को बाहर देखने पर  प्ले निकालकर जाली का एक कोना खोल दिया और इस मार्ग से गिल्लू ने बाहर जाना शुरु कर दियाl


6. 
गिल्लू लेखिका को  चौकाने के लिए क्या करता था?

उत्तर: 6.  गिल्लू लेखिका को चौकाने के लिए  कभी फूलदान के फूलों में छिप जाता, कभी पर्दे की चुननट में और कभी सोनजुही की पत्तियों मेंl


7. 
लेखिका के अस्वस्थ होने पर गिल्लू ने क्या-क्या किया?

उत्तर: 7.  लेखिका के अस्वस्थ होने पर गिल्लू उसके तकिए पर सिरहाने बैठकर अपने नन्हें नन्हें पंजों से उसके सिर और बालों को इतने हौले हौले सहलाता रहता कि उसका हटना एक परिचारिका के हटने के समान लगताl


8. 
गिल्लू के जीवन का अंत किस प्रकार हुआ?

उत्तर: 8.  गिल्लू ने दिनभर कुछ ना खाया, ना बाहर गयाl रात में अंत की यातना में भी वह लेखिका की उंगली पकड़ कर हाथ से चिपक गया जिसे उसने अपने बचपन की मरणासन्न स्थिति में पकड़ा थाl पंजे इतने ठंडे हो रहे थे कि लेखिका जागकर हीटर जलाया और उसे उचित उशनता देने का प्रयत्न कियाl परंतु प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गयाl

4. 
इन वाक्यों के भाव स्पष्ट करें:

1.  '
जातिवाचक संज्ञा के व्यक्ति वाचक का रूप दे दियाl'
2. '
उसका हटना परिचारिका के हटने के सामान लगताl'
3.  '
किसी और जीवन में जागने के लिए सो गयाl'